राशिफल परिणाम 2021 | 2021 में भाग्यशाली राशि | ज्योतिष 2021

 साल 2020 हम सबके लिए काफी परेशानियों भरा गुजरा है। कोरोना जैसी महामारी ने कई चुनौतियां भी दी लेकिन अब यह साल जाने को है और हर शख्स उम्मीद से नए साल के इंतजार में है। आइए जानते हैं कि नया साल आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा : 


मेष : मेष राशि के जातकों के लिए यह साल धन कमाने के अवसर लेकर आएगा। जो लेाग अभी नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी के अच्छे मौके मिलेंगे। खर्चों में कमी आएगी। किसी को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। 

वृषभ : इस साल की शुरुआत में वृषभ राशि के जातक असहज महसूस कर सकते हैं। काम में रुकावट आने के संकेत हैं। लेकिन मई माह से रुके काम बनने लगेंगे। साल के अंत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। परिवार के लिए यह साल मिला-जुला रहेगा। साल के मध्य में घर में नए सदस्य के जुडऩे की संभावना है। 

Get 8 Free Astrology Course Get Now

मिथुन : अगर आप घर या वाहन लेने की सोच रहे हैं तो इस वर्ष यह सपना पूरा हो जाएगा। पिता से आर्थिक मदद मिलेगी जिससे आपके अटके काम पूरे होंगे। व्यापार के लेन-देन में सावधानी बरतें। विदेश से बेहतर मौके मिलने की संभावना है। परिवार के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए यह वर्ष बेहतर रहेगा। 

कर्क : धन के मामले में शुरू में कुछ तनाव रहेगा लेकिन बाद में स्थिति में सुधार हो जाएगा। संयम के साथ निर्णय लेने की जरूरत है। व्यापार में धन निवेश के अच्छे अवसर मिलेेंगे। खानपान का ख्याल रखें। वैवाहिक जीवन में गलतफहमी की वजह से तनाव रह सकता है जिससे रिश्तों में दूरी बन सकती है। हालांकि धीरे-धीरे आपसी संबंध मधुर होते जाएंगे। 

सिंह : आर्थिक दृष्टि के लिहाज से यह साल बहुत शुभ रहेगा। रुके हुए काम तेजी से बनने लगेंगे। शेयर बाजार में पैसा न लगाएं। करियर में कामयाबी मिलेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। बॉस के साथ संबंध मधुर रहेंगे। घर में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। 

कन्या : साल के मध्य में घर या जमीन खरीदना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी लेकिन फिजूल खर्च पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। नई नौकरी को लेकर सचेत रहें। चुनौतियां मिल सकती हैं। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। वर्ष के अंत में परिवार में धार्मिक आयोजन की संभावना है। 

तुला : इस साल आमदनी होने के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। नया वाहन लेने का सपना पूरा होगा। मई से पहले शेयर बाजार में लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। किसी के साथ मिलकर व्यापार करने की न सोचें धोखा मिल सकता है। नौकरी में देश-विदेश की यात्रा का मौका मिलेगा। परिवार में  उत्सव का माहौल रहेगा। सेहत का खास ख्याल रखें। अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें। 

10 Days LIVE Online Numerology Workshop Starting From 6th January 2021

वृश्चिक : साल के शुरुआती महीनों में निवेश से अच्छा पैसा कमाएंगे। हालांकि खर्च पर काबू रखें। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में निवेश करने के लिए यह उत्तम समय है। नौकरीपेशा लोग सचेत रहें। नई नौकरी के लिए कोशिश न करें। धोखा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। 

धनु : कड़ी मेहनत के बाद धन अर्जित करने में सफलता मिलेगी। परिवार में खर्च बढऩे से तनाव बढ़ सकता है लेकिन साल के अंत में वित्तीय लाभ होने की उम्मीद है। व्यापार में लाभ से आय में बढ़ोतरी होगी। आपके सीनियर आपके प्रमोशन में सहायक होंगे। परिवार में आपसी बातचीत से पुराने झगड़े खत्म हो जाएंगे। साथ मिलकर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर: वित्तीय लाभ में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। माता-पिता की सलाह लेकर निवेश करें। नौकरी और व्यापार के लिए साल के अंत का समय शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में कई तरह की खुशियां मिलने के संकेत हैं। नए मेहमान व नए मित्र आने से वातावरण अच्छा रहेगा।  सेहत के मामले में यह साल मिलाजुला रहेगा। बाहर की चीजें खाने से परहेज करें। 

 कुंभ : साल की शुरुआत में ही अच्छे संकेत मिलने के आसार हैं। आय में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। नए निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति मिलने की भी संभावना है। सरकारी नौकरी का सपना इस साल पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वर्ष की शुरुआत में कुछ मतभेद हो सकते हैं लेकिन कुछ समय में ही सब बेहतर होता जाएगा। सेहत का ख्याल रखें। किसी पुरानी बीमारी से आप परेशान  रह सकते हैं।

मीन : वर्ष की शुरुआत सामान्य रहेगी। इस साल निवेश जरूर करें। आर्थिक लाभ के योग बने हुए हैं। जमीन पर किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोग इस साल विदेश यात्रा कर सकते हैं। मई से पहले नई नौकरी मिलने के आसार हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। छोटे भाई-बहन को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको मिलता रहेगा। वैवाहिक जीवन में रिश्ते मधुर बने रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

No comments

Powered by Blogger.